...

AIIMS Vacancy : एम्स ने निकाली ग्रुप B और C पदों पर भर्ती, 1383 वैकेंसी के लिए कल लास्ट डेट

December 2, 2025 9:15 AM

[ad_1]

Last Updated:


AIIMS Vacancy : एम्स दिल्ली की 1383 पदों के लिए निकली भर्ती के लिए कल आवेदन की लास्ट डेट है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर को शुरू हुई थी.

एम्स ने निकाली ग्रुप B और C पदों पर भर्ती, 1383 वैकेंसी के लिए कल लास्ट डेटAIIMS Vacancy : एम्स से संबंधित 26 इंस्टीट्यूट में भर्ती होगी.

AIIMS Vacancy : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) दिल्ली ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि है. ग्रुप बी और सी पदों पर कुल 1383 वैकेंसी है. जिसके लिए बीटेक, डिप्लोमा, 10वीं, 12वीं पास, एमसससी, एमबीए, पीजी डिप्लोमा, बीएमएलटी करने वाले आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर को शुरू हुई थी. आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 है. आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर करना है.

ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती देश भर में मौजूद एम्स के सेंटरों ICMR, JIPMER, पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और RHTC नजफगढ़ समेत 26 विभिन्न इंस्टीट्यूट में होगी. यह रिक्रूटमेंट 52 अलग-अलग ग्रुप में ऑर्गनाइज की गई है. जिमें कई टेक्निकल, एडमिनिस्ट्रेटिव, मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन अप्लाई किए गए पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होती है. कैंडिडेट्स के पास ऑफिशियल नोटिफिकेशन के ANNEXURE-I में बताई गई ज़रूरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन होनी चाहिए. क्वालिफिकेशन इस तरह है:

  • हॉस्पिटल अटेंडेंट, मॉर्चरी अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ जैसे पोस्ट के लिए 10वीं/मैट्रिकुलेशन
  • लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन जैसे पोस्ट के लिए 10+2/इंटरमीडिएट
  • इंजीनियरिंग और टेक्निकल पोस्ट के लिए संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा
  • प्रोफेशनल पोस्ट के लिए बैचलर डिग्री (B.Sc., B.Tech., B.Pharmacy, BPT, BOT, वगैरह)
  • सीनियर टेक्निकल पोस्ट के लिए मास्टर डिग्री (M.Sc., M.Tech., MPT, वगैरह)
  • प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन जैसे B.Sc. नर्सिंग, नर्सिंग पोस्ट के लिए GNM

उम्र सीमा

  • कम से कम 18 साल
  • अधिकतम उम्र सीमा: पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग (आम तौर पर 25-40 साल)
  • उम्र सीमा में छूट: SC/ST कैंडिडेट को 5 साल की छूट, ओबीसी को तीन साल, दिव्यांग को 10 साल, एक्स सर्विसमैन को मिलिट्री सर्विस की अवधि प्लस तीन साल.

अप्लीकेशन फीस

जनरल/OBC कैंडिडेट: ₹3,000/-
SC/ST/EWS कैंडिडेट: ₹2,400/-
विकलांग लोग (PwBD): छूट (कोई फीस नहीं)

About the Author

authorimg

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

एम्स ने निकाली ग्रुप B और C पदों पर भर्ती, 1383 वैकेंसी के लिए कल लास्ट डेट

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.