[ad_1]
India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. रांची में हुए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने प्रोटियाज को 17 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. रायपुर में होने वाले दूसरे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ पर भी फैंस की निगाहें रहेगी.
घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद आखिरकार ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया में एंट्री मिली. CSK के कप्तान को रांची वनडे में खेलने का मौका भी मिला, लेकिन वो इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. ऋतुराज की किस्मत ने भी थोड़ा साथ नहीं दिया क्योंकि डेवाल्ड ब्रेविस ने अद्भुत कैच लेकर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई.
ऋतुराज गायकवाड़ का कड़ा इम्तेहान
ऋतुराज गायकवाड़ के लिए रायपुर में होने वाला दूसरा वनडे उनके आगे के सफर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. पहले वनडे में वो सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. वो नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जो उनका स्वाभाविक स्थान नहीं है. ऋतुराज घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में भी ज्यादातर ओपनिंग या नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि, टीम इंडिया में फिलहाल ये दोनों जगह बुक है, इसलिए उन्हें जिस स्थान पर मौका मिल रहा है, उसी पर खेलते हुए प्रभावित करना होगा.
बेंच पर बैठे हैं पंत और तिलक वर्मा
ऋतुराज गायकवाड़ को दूसरे वनडे में किसी कीमत पर रन बनाना होगा, क्योंकि इस स्थान पर खेलने के लिए दो और खिलाड़ी तैयार हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में ऋषभ पंत और तिलक वर्मा बेंच पर बैठे थे, जो आमतौर पर इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में अगर ऋतुराज रायपुर वनडे में भी फ्लॉप साबित होते हैं तो प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ गंभीर संग ‘कोल्ड वॉर’, विराट कोहली ने मान लिया BCCI का फरमान, 15 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी
[ad_2]
Source link











