...

Do not judge Ruturaj Gaikwad for low scores until you make him open says Aakash Chopra रुतुराज गायकवाड़ को कम स्कोर के लिए जज मत करना, क्योंकि…आकाश चोपड़ा ने क्यों दी ऐसी दलील?, Cricket Hindi News

December 3, 2025 9:40 AM

[ad_1]

संक्षेप:

भारत के पूर्व क्रिकेटर से कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने कहा है कि टीम मैनेजमेंट को रुतुराज गायकवाड़ को उनकी नाकामियों के आधार पर जज करने से पहले उन्हें टॉप ऑर्डर में मौका देना चाहिए। वे नंबर 4 पर खेले थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से साफ शब्दों में कहा है कि रुतुराज गायकवाड़ को उनकी नाकामियों के लिए जज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे जिस पोजिशन पर खेलकर रन बनाए हैं। उस पोजिशन पर अब नहीं खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वे चौथे स्थान पर खेलने उतरे और 14 गेंदों में 8 रन बना सके। रांची में वे श्रेयस अय्यर की जगह खेले, क्योंकि अय्यर चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रुतुराज गायकवाड़ की पारी डेवाल्ड ब्रेविस के एक खतरनाक कैच के आगे जल्दी समाप्त हो गई। घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को देखकर ऐसा लगा कि वे फेल हो गए। हालांकि, आकाश चोपड़ा को ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की और कहा कि गायकवाड़ टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और उन्हें यहां जज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से कहा कि उन्हें सही मौके दिए जाएं और अगर वह फेल होते हैं तो उन्हें बाहर न किया जाए, क्योंकि वह ज्यादातर ओपनिंग करने के आदी हैं।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। रुतुराज गायकवाड़ ने ODI में कभी नंबर 4 पर बैटिंग नहीं की है। आपने उसे उस पोजिशन पर भेजा और वह डेवाल्ड ब्रेविस के शानदार कैच की वजह से आउट हो गए। जब वह आउट हुए, तो मैंने हाथ जोड़कर कहा कि प्लीज उसे पूरे तीन मौके दो। अगर वह फेल भी हो जाए, तो उसे तुरंत बाहर मत करो। इन तीन परफॉर्मेंस के आधार पर उसे जज मत करो। उसका मेन काम ओपन करना है। जब तक आप उसे वह पोजिशन नहीं दे सकते, आपको उसके ODI करियर पर कोई फैसला सुनाने का कोई हक नहीं है।”

नए खिलाड़ियों को खिलाया

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पंत को नहीं, बल्कि वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दिए जाने पर कहा, “और अब ऋषभ पंत — आप उसे कब खिलाएंगे? वह प्योर मिडिल-ऑर्डर बैटर है 4 या 5 नंबर पर सबसे अच्छा परफॉर्म करता है, और फिर भी आप उसे तब भी नहीं चुनते जब मिडिल ऑर्डर में जगह होती है। इसके बजाय, आप दो ऐसे प्लेयर्स को भेजते हैं जिन्होंने कभी उन पोजीशन पर बैटिंग नहीं की।”

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.